• Last Update 06:15 am

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.8 करोड़ के पार पहुंची, 15 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
International

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.8 करोड़ के पार पहुंची, 15 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायस से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 करोड़ 81 लाख 77 हजार 887 पर पहुंच गई है। जबकि 15 लाख 56 हजार 62 लोग इस खतरनाक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा 1,51,63,278 मामले और 2,86,232 मौतें अमेरिका में दर्ज हुईं हैं। 

इसके बाद मामलों की संख्या में भारत 9,703,770 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 1,40,958 मौतें हो चुकी हैं। वहीं मामलों की संख्या में ब्राजील 66,74,999 के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर है, लेकिन यहां अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 1,78,159 मौतें दर्ज हुईं हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में एक लाख से ज्यादा मामले वाले देशों में रूस (24,92,713), फ्रांस (23,63,196), इटली (17,57,394), ब्रिटेन (17,54,881), स्पेन (17,02,328), अर्जेंटीना (14,69,919), कोलंबिया (13,89,919), जर्मनी (1,218,561), मेक्सिको (11,93,255), पोलैंड (10,76,180) और ईरान (10,62,397) हैं।

वहीं 20 हजार से ज्यादा मौतों वाले देशों में मेक्सिको (1,10,874), यूके (62,130), इटली (61,240), फ्रांस (56,453), ईरान (50,917), स्पेन (46,646), रूस (43,674), अर्जेंटीना (40,009), कोलंबिया (38,158), पेरू (36,274), दक्षिण अफ्रीका (22,432) और पोलैंड (20,592) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments