• Last Update 06:14 am

पाक सेना ने श्रीनगर के निकट तैनात किया अवाक्स, रख रहा घाटी व लद्दाख की आपरेशनल उड़ानों पर नजर
International

पाक सेना ने श्रीनगर के निकट तैनात किया अवाक्स, रख रहा घाटी व लद्दाख की आपरेशनल उड़ानों पर नजर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है, पाक सेना देश के अंदरूनी हालात से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीमा पर कोई नापाक हरकत करने की योजना बनाई है। पाकिस्तान एयरफोर्स ने भी स्कर्दू के बाद मिन्हास एयरफोर्स बेस पर स्वीडन के साब एयरोस्पेस से हाल में ही खरीदे गए अवाक्स (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम्स) के नए बेड़े की तैनाती की है।

यह एयरबेस भारत के श्रीनगर से 222 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में पाकिस्तान की चाल कश्मीर और लद्दाख में भारत के ऑपरेशनल उड़ानों पर नजर रखने की हो सकती है। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान के एक नए अवाक्स प्लेन की तस्वीर जारी की है। जिसे पाकिस्तानी एयरफोर्स ने स्वीडन के साब ग्रुप से खरीदा है। यह डील इतनी सीक्रेट तरीके से फाइनल की गई थी कि इसकी जानकारी न तो पाकिस्तान और न ही स्वीडन के साब ने सार्वजनिक की थी। साब ने केवल इतना बताया कि उसे एक गुमनाम क्लाइंट से अवाक्स प्लेन के लिए ऑर्डर मिले हैं।

अवाक्‍स या एयरबॉर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्‍टम आधुनिक युद्धशैली का अहम हिस्‍सा हैं। जब तक ग्राउंड बेस्‍ड रेडार हमलावर फाइटर प्‍लेन, क्रूज मिजाइल, और ड्रोन को खोज पाएं ये उनसे पहले ही उन्‍हें ढूंढ़ लेते हैं। इसके अलावा ये दुश्‍मन और दोस्‍त फाइटर प्‍लेन्‍स के बीच आसानी से अंतर भी कर सकते हैं। इनकी मदद से दुश्‍मन की हर हरकत पर नजर रखी जा सकती है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments