• Last Update 08:21 am

कांग्रेस ने दंगों के आरोपी को सीएम पद दिया तो मन बेचैन हो गया : मोदी
Politics

कांग्रेस ने दंगों के आरोपी को सीएम पद दिया तो मन बेचैन हो गया : मोदी

चंडीगढ़, 4 जनवरी, न्यूज़ मंच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को गुरदासपुर से भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। चुनावी साल की पहली रैली में मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि इन लोगों का इतिहास राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का रहा है। उन्होंने कहा 1984 के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार को सजा मिली तो मन में सुकून मिला। लेकिन दुखी होने की बात यह है कि कांग्रेस ने दंगों के एक आरोपी को सीएम पद से नवाजा दिया है।

यह भी पड़ें :
1984 के दंगों में सज्जन कुमार की भूमिका साबित

 

1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, "एक परिवार के इशारे पर आरोपियों को निर्दोष बताकर फाइलें दबा दी गई थीं। कांग्रेस ने पहले देश को गरीबी हटाओ के नारे पर ठगा था, अब कर्ज माफी के नाम पर ठग रही है।"

पंजाब को सतर्क रहने की जरूरत
मोदी ने कहा, नए भारत के निर्माण के लिए एक और वर्ष की शुरुआत पंजाब से कर रहा हूं। यहां से न्यू इंडिया के संकल्प का संचार होगा। गुरुनानक की 550वीं जयंती आने वाली है। उनके ध्येय वाक्य कीर्ति करो-नाम जपो को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। हमने करोड़ों सिख भाइयों की आस्था को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- जिनका इतिहास हजारों सिख भाई-बहनों की बेरहमी से हत्या का हो और जो आज भी दंगों के आरोपियों को मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार दे रहे हैं, उन लोगों से पंजाब समेत देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है। एक परिवार के इशारे पर जिन-जिन आरोपियों को सज्जन' बताकर फाइल दबा दी गई, एनडीए सरकार ने उनको बाहर निकाला। एसआईटी का गठन किया और परिणाम सबके सामने है। 

किसानों की आंखों में धूल झोंक कर सत्ता में आई कांग्रेस
उन्होंने कहा पंजाब की स्थिति कुछ अलग नहीं है। यहां भी किसानों की आंख में धूल झोंककर कांग्रेस सत्ता में आ गई। कर्जमाफी का झूठा वादा कर वोट हासिल कर लिया। कांग्रेस के लोगों ने संसद में खुद ही मान लिया है कि उन्होंने 1।5 साल में सिर्फ 3400 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। जिन गरीब किसानों ने कर्ज लिया था, उन्हें तो इसका लाभ ही नहीं मिला। मोदी ने कहा, पंजाब में रावी की धारा बहती थी, लेकिन किसान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते थे। पानी के लिए किसानों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। जैसे कांग्रेस ने देश को गरीबी हटाओ के नारे के साथ ठगा था, उसी तरह वह अब देश को कर्जमाफी के नाम पर ठग रही है।"
 

इंस काग्रेस में पीएम मोदी ने दिया नया नारा...जय अनुसंधान
इससे पहले मोदी ने जालंधर में उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्‌घाटन किया। मोदी ने कहा भारत का विज्ञान लोगों और जनता से जुड़ा है। जय जवान, जय किसान के बाद जय विज्ञान इसमें जुड़ा। मैं इसमें जय अनुसंधान भी जोड़ता हूं। हमारी सरकार ने अटल इनोवेशन मिशन की शुरुआत की। हमारे देश में ऐसे किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिनके पास दो हैक्टेयर से कम भूमि है। उन्हें ऐसी तकनीकी की जरूरत है, जिससे वे कम मेहनत से ज्यादा लाभ कमा सके। तमाम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल खेती में कैसे हो, इसपर हमें विचार करना है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments