• Last Update 06:14 am

बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पीएम मोदी करेंगे 12 चुनावी रैलियां, चुनाव प्रचार की 18 अक्‍टूबर से होगी शुरुआत
Politics
State

बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पीएम मोदी करेंगे 12 चुनावी रैलियां, चुनाव प्रचार की 18 अक्‍टूबर से होगी शुरुआत


पटना।  विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान होना है। इससे पहले शनिवार 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचार अभियान को परवान चढ़ाने के लिए महज नौ दिनों के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां कराने जा रही है। भाजपा तीन हफ्ते में प्रधानमंत्री की 12 रैलियों का कार्यक्रम तय करने में जुटी हुई है। पहले चरण के चुनाव के लिए उनकी तीन रैलियां होने वाली हैं। अभी तक की जानेकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की पहली रैली 18 अक्‍टूबर को होने वाली है।

दो से तीन दिनों के अंतराल पर मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नवरात्र में निराहार रहकर बिहार की जनता से वोट मांगने आएंगे। नौ दिनों तक केवल पानी पीकर रहने वाले नरेंद्र मोदी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनाने की अपील करेंगे। फिलवक्त भाजपा ने दो से तीन दिनों के अंतराल पर नरेंद्र मोदी की एक रैली का कार्यक्रम तय किया है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जैसे स्टार प्रचारक चुनाव अभियान को परवान चढ़ाएंगे।


तीन हफ्ते में होंगी प्रधानमंत्री की 12 रैलियां
बीजेपी इसी हिसाब से महज तीन हफ्ते में प्रधानमंत्री की 12 रैलियों का कार्यक्रम तय करने में जुटी हुई है। अभी तक तैयार कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की पहली रैली कराने की तैयारी है। पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव हो रहा है। अहम यह है कि पहले चरण के लिए आखिरी दौर में प्रधानमंत्री के प्रचार से बीजेपी को काफी उम्मीद है। जाहिर है नरेंद्र मोदी सभी 71 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीतने का आह्वान करेंगे, लेकिन सीधे तौर पर बीजेपी 29 सीटों पर लड़ रही हैं। इसमें एनडीए के अंदर लोक जनशक्ति पार्टी से दोस्ताना संघर्ष के कारण बेचैनी बढ़ी हुई है।


देश भर की भगवा ब्रिगेड ने बिहार में डेरा जमाया
इस बीच चार दशक से बिहार की भूमि पर कमल को सींचने वाले पार्टी के धुरंधर बड़ी जीत के लिए हर दुश्वारियों बचाने की जतन कर रहे हैं। देश भर की भगवा ब्रिगेड ने बिहार में डेरा जमा रखा है। घर-घर जाकर कमल खिलाने की गुहार लगा रहे हैं। झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लेकर हरियाणा व राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ता बिहार में कैंप कर रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments