
नई दिल्ली, 20 दिसंबर, न्यूज़ मंच, हाल ही में तीन राज्यों में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की बेहतर तैयारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भाजपा सांसदों से बारी-बारी से मिलने की योजना बनाई है। मुलाकात के लिए सांसदों को 10 से 11 समूह में विभाजित किया गया है। सांसदों से मिलने का अभियान गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें सांसदों से उनके क्षेत्र को लेकर रायशुमारी की जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी पहले छोटे राज्यों के सांसदों के समूह से मिलना शुरू करेंगे। हर समूह में तकरीबन 30 से 40 सांसद शामिल रहेंगे। उनका यह अभियान तकरीबन 10-11 दिनों में पूरी हो जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है, जिसे सुविधा के लिहाज से तीन भागों पूर्वी, मध्य और पश्चिमी में विभाजित किया गया है, यहां के सांसदों का समूह तीन अलग-अलग दिनों में प्रधानमंत्री से मिलेगा।
जाब, दिल्ली जैसे छोटो राज्यों के सांसदों ने मिलेंगे आज
इस कार्यक्रम का एक खास पक्ष यह भी है कि प्रधानमंत्री यह मुलाकात अपने सरकारी निवास पर न करके अपने मातहत किसी मंत्री के निवास पर दोपहर अथवा रात्रि भोज के समय करेंगे। इसमें से कुछ कार्यक्रम तय भी कर दिए गए हैं, तो कुछ को अभी तय किया जाना बाकी है। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री पहले दिन यानि 20 दिसम्बर को पहले छोटे-छोटे राज्यों मसलन दिल्ली,पंजाब, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सांसदों से मुलाकात करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए 28 दिसम्बर का दिन तय किया गया है। हालांकि सांसदों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे यूपी का दिन अभी तय नहीं हो सका है।
सदों से सुझाव देने को कहा गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों से मुलाकात के दौरान सासंदों से यह जानने का प्रयास करेंगे कि क्षेत्र विशेष में किन मुद्दों के आधार पर पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी। सांसदों की जो भी निजी राय हेोगी उसे गंभीरता से लिया जाएगा। इनन बैठकों में प्रधानमंत्री व सांसदों के समूह के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी हिस्सा लेगे। सभी सांसदों को बताया गया है कि वे सभी इन बैठकों में कुछ सुझाव जरूर रखें। ताकि पार्टी को चुनावों से पहले अमल के लिए कुछ अच्छे सुझाव मिल सकें। इन्हीं चुनावों के आधार पर अगले आम चुनाव में पार्टी उतरने वाली है।
गुजरात के सांसदों से 2 को मिलेंगे
2 जनवरी को शाम 6 से 8 बजे तक महाराष्ट्र, रात 8 से 10 बजे तक गुजरात, दादर नागर हवेली और दमन दीव से सांसदों से पीएम मोदी मिलेंगे। 3 जनवरी को पीएम शाम 6 से 8 बजे तक राजस्थान के सांसदों से मिलेंगे। इसी दिन रात 8 से 10 बजे तक अंडमान निकोबार, झारखंड, उड़ीसा, नॉर्थ ईस्ट और पश्चिम बंगाल के सांसदों से पीएम मोदी मुलाकात करेंगे। 27 दिसंबर को पीएम मोदी शाम 6 से 8 बजे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के सांसदों से मुलाकात करेंगे। 28 दिसंबर को शाम 6 से 8 तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, रात 8 से 10 बजे तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के सांसदों से पीएम मोदी मिलेंगे।
Leave Comments