
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार सुबह गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले गांधीनगर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल का निधन हो गया था। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने केशुभाई पटेल के निधन पर कहा था, 'हमारे प्यारे और सम्मानित केशुभाई का निधन हो गया है. मैं बहुत व्यथित और दुखी हूं। वह एक उत्कृष्ट नेता थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग की देखभाल की. उनका जीवन गुजरात की प्रगति और हर गुजराती के सशक्तीकरण के लिए समर्पित था। पीएम मोदी इस दौरे पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी का शुक्रवार का कार्यक्रम...
आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर का उद्घाटन
एकता मॉल, चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क का उद्घाटन
जंगल सफारी का उद्घाटन
कई योजनाओं की नींव रखेंगे, डैम लाइटिंग की शुरुआत
केवडिया मोबाइल ऐप, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी वेबसाइट लॉन्च
पीएम मोदी का शनिवार का कार्यक्रम
आरोग्य वन में योग सुबह 6 बजे
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पूजा सुबह 7.30 बजे
एकता परेड सुबह 8 बजे
संबोधन सुबह 8.45 बजे
IAS-IPS से मुलाकात सुबह 9 बजे
सी प्लेन सर्विस की शुरुआत दोपहर 2 बजे
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से साबरमती रीवरफ्रंट तक सी-प्लेन में सफर
Leave Comments