• Last Update 06:11 am

देश और दुनिया में मनाया जा रहा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी मुकारकबाद
National

देश और दुनिया में मनाया जा रहा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी मुकारकबाद

 नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बीच देश और दुनिया में आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, 'मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं आशा है कि इस दिन सभी करुणा और भाईचारा कायम रखें। सभी लोग स्वस्थ और खुश रहें. ईद मुबारक!'

वहीं  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद. यह त्योहार सभी को हमारे समाज में सद्भाव और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।' 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुकाबरबाद दी। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर दयालुता और भाईचारे की भावना सभी का मार्गदर्शन कर सकती है। बहुत मुबारकबाद।' 
बता दें कि  इस दिन आखिरी नबी और पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। 

आज के दिन अल्लाह के आखिरी पैगंबर के जीवन के बारे में लोगों को बताया जाता है। मुसलमान जलसा-जुलूस का आयोजन करते हैं और घरों को सजाते हैं। कुरआन की तिलावत और इबादत भी की जाती है। गरीबों को दान-पुण्य भी दिए जाते हैं।

पैगंबर मोहम्मद का जन्म अरब के रेगिस्तान के शहर मक्का में 571 ईस्वी में 12 तारीख को हुआ था। पैगंबर मोहम्मद मूर्ति पूजा या किसी भी चित्र की पूजा के खिलाफ थे। यही वजह है कि उनकी कहीं भी तस्वीर या मूर्ति नहीं मिलती है। बताया जाता है कि पैगंबर मोहम्मद ने कहा था कि जो भी उनकी तस्वीर बनाएगा, उसे अल्लाह सजा देगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments