• Last Update 06:09 am

I Love You बुलवाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में राधे माँ की मुश्किलें बढ़ीं
Dharm

I Love You बुलवाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में राधे माँ की मुश्किलें बढ़ीं

कपूरथला, 20 दिसंबर, न्यूज़ मंच, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब स्थित कपूरथला के एसएसपी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि, सुरेंद्र मित्तल के मामले में फोरेंसिक जांच के बाद राधे मां का वॉइस सैंपल मैच हो गया है। 

बता दें की, पंजाब स्थित फगवाड़ा निवासी सुरेंद्र मित्तल काफी समय से राधे मां को लेकर खुलासे कर रहे थे। वर्ष 2015 में सुरेंद्र ने राधे मां के नाम से मशहूर, खुद को दैवीय अवतार बताने वाली, सुखविंदर कौर के खिलाफ हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता का आरोप था कि सुखविंदर कौर खुद को देवी दुर्गा का अवतार बताती हैं और धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करती हैं। 

इतना ही नहीं सुरेंद्र ने यह भी कहा था कि राधे मां लगातार 'I Love You' बुलवाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डालती थीं। इसके बाद सुरेंद्र द्वारा दी गयी बातचीत की ऑडियो सीडी और टाइपिंग मोड में बातचीत फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई थी। इस वॉइस ऑडियो सीडी के सैंपल मैच हो गए हैं। 

इसके साथ ही कपूरथला के एसएसपी ने कोर्ट को यह भी बताया कि राधे मां के खिलाफ आपराधिक शिकायत के मामले की जांच को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।  इसमें एक आईपीएस और एक पीसीएस ऑफिसर है। कहा गया कि एक महीने में जांच पूरी कर ली जाएगी। हाईकोर्ट ने पुलिस को कहा है कि जांच पूरी कर 2 महीने में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments