
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और बर्बरता की घटना को लेकर सोमवार को कहा कि महिलाओं पर कब तक वार सहन किया जाएगा। उन्होंने मप्र की घटना का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक और निर्भया! कब तक सहेंगे नारी पर वार?
गौरतलब है कि सीधी जिले में चार लोगों ने कथित तौर पर 45 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ डाल कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
अमिलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक बघेल ने बताया कि सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक गांव में शनिवार रात को यह घटना हुई है। पीड़िता के पति का चार साल पहले निधन हो चुका है और वह आजीविका के लिए गांव में ही अपनी झोपड़ी में छोटी दुकान चलाती है। वह अपनी छोटी बहन और दो बच्चों के साथ वहीं रहती है।
Leave Comments