
नई दिल्ली, 18 दिसंबर, न्यूज़ मंच, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘देखा आप लोगों ने? काम शुरू हो गया है। हमने 10 दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी नई सरकारों को किसानों का कर्ज माफ करने में छह घंटे का वक्त भी नहीं लगा, लेकिन मोदीजी के पास साढ़े चार साल थे। उन्होंने देश के किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया। जब तक देश के हर किसान का कर्ज माफ नहीं होता, हम मोदीजी को सोने नहीं देंगे। पूरा विपक्ष मिलकर उनसे किसानों का कर्ज माफ करवाकर रहेगा।’’
छह घंटों में दो राज्यों में कर्ज माफ़ किया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने छह घंटों में दो राज्यों में कर्ज माफ कर दिया, जबकि मोदी सरकार चार सालों में किसानों का एक रुपया भी न छोड़ पाई. मोदी जी कब कर्जमाफी करेंगे? राहुल ने आगे कहा कि कुछ ही देर में तीसरे राज्य राजस्थान में भी काग्रेस कर्जमाफी का वादा निभाएगी.
सोने नहीं दूंगा प्रधानमंत्री को
राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं करेंगे, तब तक हम उन्हें सोने नहीं देंगे. सभी विपक्षी दल संयुक्त रूप से उनसे कर्ज माफ़ी की मांग करते हैं। पीएम ने अभी तक किसानों का एक भी रुपया माफ नहीं किया है।
PM ने किये अमीरों के क़र्ज़ माफ़, तो किसानो के क्यूँ नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने [राधान मंत्री से सवाल किया, "मोदीजी ने अमीरों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है। अनिल अंबानी का उन्होंने 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। मोदीजी देश को बताइए कि आपने किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया?"
चुनाव पूर्व की थी क़र्ज़ माफ़ी की घोषणा
बता दें की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 11 दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद, कांग्रेस की सरकार बन गयी। चुनाव पूर्व अपने मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों का क़र्ज़ माफ़ करने का वादा किया था। मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण के घंटे भर के भीतर ही मुख्य मंत्री कमल नाथ ने क़र्ज़ माफ़ी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए। वहीँ, इसी के कुछ घंटों बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने भी राज्य में किसानो का क़र्ज़ माफ़ करने की घोषणा कर दी।
अब राहुल ने ये ऐलान कर दिया है कि जब तक देश के हर किसान का कर्ज माफ नहीं होता, वह प्रधान मंत्री को सोने नहीं देंगे। पूरा विपक्ष मिलकर उनसे किसानों का कर्ज माफ करवाकर रहेगा।
Leave Comments