• Last Update 07:33 am

चोट के कारण लोकेश राहुल आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर
National
Sports

चोट के कारण लोकेश राहुल आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर

मुंबई। विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल चोट के कारण आस्ट्रेलिया के साथ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर राहुल के सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर होने की पुष्टि की। राहुल हालांकि शुरूआत के दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। तीसरा टेस्ट सिडनी में गुरुवार से खेला जाना है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा कि शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान राहुल को कलाई में चोट लगी थी। राहुल को इस चोट से उबरने और पूरी ताकत हासिल करने में तीन हफ्ते का समय लगेगा और इस कारण वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैचों के लिए भारतीय दल का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई बयान के मुताबिक, राहुल स्वदेश लौट आएंगे और बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी चोट का रिहैब करेंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments