• Last Update 05:38 am

RBI ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर लगाया दो करोड़ रुपये का जुर्माना 
Business

RBI ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर लगाया दो करोड़ रुपये का जुर्माना 

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना धोखाधड़ी के बारे में केन्द्रीय बैंक को देर से बताने की वजह से लगाया गया है. यह जुर्माना ‘भारतीय रिजर्व बैंक (धोखाधड़ी - वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थानों की ओर से वर्गीकरण और सूचित करना) दिशानिर्देश 2016’ के कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को एक नोटिस जारी कर पूछा गया कि उन पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए।

केन्द्रीय बैंक की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘आरबीआई को देर से धोखाधड़ी के बारे में बताया गया, जिसका पता 31 मार्च 2018 और 31 मार्च 2019 को बैंक के सांविधिक निरीक्षण के दौरान चला।’’ हाल ही में आरबीआई ने मुत्थूट फाइनेंस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलवा आरबीआई ने भुगतान एवं निपटान प्रणाली कानून के उल्लंघन को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments