• Last Update 06:13 am

लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस ने नौ किसान नेताओं को जांच में शामिल होने को कहा
National

लाल किला हिंसा: दिल्ली पुलिस ने नौ किसान नेताओं को जांच में शामिल होने को कहा

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को नौ किसान नेताओं को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने किसान नेता राकेश टिकैत, पवन कुमार, राज किशोर सिंह , तजेंदर सिंह विर्क, जितेन्दर सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरमुख सिंह, हरप्रीत सिंह और जगतार सिंह बाजवा को जांच में शामिल होने को कहा है। ये नोटिस उन्हें व्हाट्सऐप के जरिये भेजे गये हैं। 

पुलिस की एक टीम ने उन तंबुओं का दौरा किया जहां वे ठहरे हुए हैं तथा वहां नोटिस चिपका दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने उनका इंतजार किया और उनके समन्वयकों से संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’’ पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 33 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। हिंसा की घटनाओं में 394 पुलिस कर्मी घायल हो गये थे, जबकि एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि घटना को लेकर 44 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments