• Last Update 06:53 am

Press Conference: तेजस्वी यादव बोले- मुंगेर में पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी
Politics
State

Press Conference: तेजस्वी यादव बोले- मुंगेर में पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर का मतदान हो रहा है। मतदान के बीच पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुंगेर गोली कांड का मुद्दा उठाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुंगेर की घटना दुखद है, लोगों को पीटा गया। जनरन डायर बनने का अधिकार किसने किया? इसके साथ ही तेजस्वी ने मांग रखी कि मुंगेर घटना की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में हो। मुंगेर से एसपी को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है?

बता दें कि बिहार के मुंगेर में दशहरा पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोली पुलिस ने चलाई जबकि पुलिस के मुताबिक कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर पथराव किया और गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि इस झड़प में 17 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
 लिस के मुताबिक गोली लगने से 18 वर्षीय अनुराग कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे। तेजस्वी ने पूछा कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इस मामले में ट्वीट के अलावा क्या किया है। तेजस्वी ने कहा कि वे इस मामले में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी से पूछना चाहते हैं कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुंगेर में नौजवानों को पुलिस ने घेर-घेरकर पीटा है, बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गई है। मुंगेर का वीडियो भयावह है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार को ये बताना चाहिए कि पुलिस को क्रूरतापूर्वक लाठियां चलाने की अनुमति किसने दी। तेजस्वी यादव ने इस मामले की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है। 

यादव ने मुंगेर की डीएम और एसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है। तेजस्वी ने कहा कि लिपि सिंह एक जेडीयू नेता की बेटी हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को कहीं न कहीं से जनरल डायर बनने का आदेश जरूर गया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में आज 71 विधानसभा क्षेत्र के करीब 214 करोड़ मतदाता 1,066 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। प्रथम चरण के चुनाव में कड़ी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दलो के महगठबंधन के बीच है।

वहीं कुछ क्षेत्रों में अन्य राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में भी हैं। बिहार में प्रथम चरण में 214 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग आज करेंगे। मतदान के लिए 31,380 केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments