• Last Update 06:08 am

सैमसंग लेकर आ रहा है 256 जीबी स्टोरेज वाला गैलेक्सी M62, अगले साल हो सकता है लॉन्च
Business

सैमसंग लेकर आ रहा है 256 जीबी स्टोरेज वाला गैलेक्सी M62, अगले साल हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung की M-सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy M62 अगले साल तक लॉन्च हो सकता है। Samsung Galaxy M62 में 256GB स्टोरेज दी जाएगी, जो M-सीरीज का सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला डिवाइस होगा। सैमसंग पहले ही गैलेक्सी एस20 एफई में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज अपने ग्राहकों को दे चुका है। सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी अगले साल से अपने कुछ बजट ओरिएंटेड गैलेक्सी मॉडल्स के साथ भी यही रणनीति अपनाएगी।

अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Samsung Galaxy M62 स्मार्टफोन की कीमत मिड-प्रीमियम रेंज में रखेगी और इसे अगले साल ग्लोबल बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक अगामी Galaxy M62 की कीमत, लॉन्चिंग और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  यह फोन भी क्वॉलकैम चिपसेट, एमोलेड डिस्प्ले और 7000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। कम्पनी द्वारा अब तक लॉन्च सबसे शक्तिशाली एम सीरीज का फोन गैलेक्सी एम 40 था, जो बीते साल लॉन्च किया गया था। इसके बाद कम्पनी ने 2020 में गैलेक्सी M51 लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 7,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी की दावा है कि फोन में उपयोग की गई बैटरी 115 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments