• Last Update 06:13 am

युवती के फोन में ए हो के नाम से सेव थे भय्यू जी महाराज के नंबर, करते थे अंतरंग बातें
Politics

युवती के फोन में ए हो के नाम से सेव थे भय्यू जी महाराज के नंबर, करते थे अंतरंग बातें

इंदौर, 9 दिसंबर, न्यूज़ मंच, भय्यू जी महाराज आत्महत्या मामले में उनके घर पर कब्जा जमाने वाली संदेही युवती ने महाराज के नंबर 'ए हो' (पति को संबोधित किया जाने वाला शब्द) नाम से सेव कर रखे थे। दोनों के बीच काफी समय पहले अंतरंग रिश्ते पनप गए थे, और इसमें सेवादार विनायक की रहस्यमय भूमिका सामने आई है।

पुलिस ने उसके मोबाइल का डिलीट डेटा का बैकअप लिया, तो इस बात के सुबूत मिले कि दोनों खुलकर अश्लील बातें करते थे। डीआइजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक, पुलिस रिपोर्ट तैयार करने की स्थिति में पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हो चुका है कि महाराज और संदेही युवती में अंतरंग संबंध थे। जांच टीम में शामिल अफसर ने बताया कि युवती और सेवादार विनायक भी एक-दूसरे को मैसेज करते थे, जिसमें युवती ने कई बार पूछा कि 'भाई अपन प्लान में सफल हो पाएंगे कि नहीं'। इस पर विनायक युवती को प्लान सफल होने का विश्वास दिलाता था। 

इस जानकारी के बाद मंगलवार को एक टीम महाराज के घर 'शिवनेरी' पहुंची और पत्नी आयुषी, सेवादार पीडी उर्फ प्रवीण देशमुख और बहन रेणु, मोनू से पूछताछ की। पुलिस ने महाराज के सात मोबाइल भी बरामद कर लिए। इनसे डेटा डिलीट हो चुका है, जिसे पुलिस रिकवर कराएगी। 

महाराज की छोटी बहन मोनू उर्फ अनुराधा (52) ने विनायक और युवती पर धमकाने का आरोप लगाया है। मोनू ने कहा कि आत्महत्या के पीछे युवती, विनायक, शरद देशमुख और शेखर पंडित का हाथ है। युवती ने पूरे घर में कब्जा जमा लिया था। वह नौकरों पर ऐसे हुक्म चलाती थी, जैसे महाराज की पत्नी हो। 

जब महाराज आयुषी से शादी कर रहे थे, तो विनायक ने युवती को घर बुला लिया। बड़ी बहन रेणु, आयुषी को ज्वेलरी और कपड़े देने निकल गई थी। जैसे ही मौका मिला, विनायक युवती को बेडरूम में लेकर आ गया। उसने महाराज को धमकाया कि उससे शादी नहीं की तो वह जहर पी लेगी। तब परिजन ने उसे धक्का देकर बाहर निकाला था। 

मोनू के मुताबिक, विनायक महाराज को अकेला देखते ही युवती को फोन कर देता था। उन पर दबाव बनाकर बात करवाता था। शेखर और विनायक महाराज को परिवार से भी दूर करना चाहते थे। विनायक युवती को घर की मालकिन बनाने का षड्यंत्र रच रहा था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments