• Last Update 10:51 am

ICAR के अधिकारी को मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा, वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज
National

ICAR के अधिकारी को मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा, वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज

नयी दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के एक अधिकारी ने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कथित तौर पर मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 के रहने वाले सोहन लाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक वेबसाइट से 19 अक्टूबर को मोबाइल फोन मंगवाया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर को मोबाइल का डिब्बा पहुंचाया गया, जिसके अंदर साबुन था। डिलीवरी देने आए युवक ने लाल को डिब्बा दिया और तुरंत वहां से चला गया।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच की।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments