• Last Update 06:53 am

कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त ने वीडियो में किया दावा- कहा जल्दी ही बीमारी को हरा दूंगा
Entertainment

कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त ने वीडियो में किया दावा- कहा जल्दी ही बीमारी को हरा दूंगा


  • फिल्म स्टार संजय दत्त को है स्टेज 4 का लंग कैंसर
  • अगस्त के महीने में सामने आई थी यह जानकारी
  • इस समय इलाज के लिए विदेश में हैं बालीवुड अभिनेता

नई दिल्ली। अगस्त महीने में जानकारी सामने आई थी कि बालीवुड अभिनेता संजय दत्त को स्टेज 4 का लंग कैंसर है। संजय दत्त ने एक वीडियो जारी कर अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। अपने चिर परिचित अंदाज में उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि वह इस बीमारी को जल्दी ही हरा कर दम लेंगे। संजय दत्त के इस वीडियो को मशहूर हेयर स्टायलिस्ट आलिम हकीम ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में संजय हेयरकट लेते हुए देखे जा सकते हैं। संजय ने इस वीडियो में कहा- हाय। मैं संजय दत्त हूं। वापस सलून में आकर अच्छा लगा। मैंने हेयरकट कराया है। मैं कहना चाहूंगा कि मेरी जिंदगी में एक नए घाव ने एंट्री ली है, लेकिन मैं इसे हरा दूंगा। मैं कैंसर की बीमारी से जल्द निजात पा लूंगा।  

अगली फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 के लिए दाढ़ी बढ़ा रहे संजय दत्त
अपने प्रोफेशनल वर्क के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा कि वह केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म के लिए दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। इस फिल्म में वह विलेन अधीरा की भूमिका निभा रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 के अलावा संजय दत्त के पास भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, टोरबाज, शमशेरा और पृथ्वीराज जैसी कई फिल्में शामिल हैं। संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 भी हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट जैसे सितारे नजर आए थे। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 12 मिलियन से अधिक डिस्लाइक्स मिले थे जो अपने आप में रिकॉर्ड है।  
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments