• Last Update 07:37 am

SBI Card ने लॉन्च किया डबल फायदे वाला क्रेडिट कार्ड, करेगा दिल्‍ली मेट्रो स्‍मार्ट कार्ड का भी काम
Business

SBI Card ने लॉन्च किया डबल फायदे वाला क्रेडिट कार्ड, करेगा दिल्‍ली मेट्रो स्‍मार्ट कार्ड का भी काम

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से शुक्रवार को ‘दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड’ की शुरुआत की। इसका उद्देश्य दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए हर तरह से सुविधा उपलब्ध कराना है। इस कार्ड में जब 100 रुपये. से कम राशि बचेगी तो उपयोगकर्ता दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड को ऑटो टॉप-अप सुविधा के साथ स्मार्ट कार्ड के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। क्रेडिट कार्ड सुविधा से कार्ड में उपयोगकर्ता के लिंक हुए कार्ड/बैंक खाते से 200 रू. की टॉप-अप वैल्यू का रीचार्ज खुद हो जाएगा। इसके अतिरिक्त यह कॉम्बो कार्ड सभी नियमित क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शंस के लिए भी उपयोग किया जा सकेगा।

दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड को संयुक्त रूप से डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह और एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अश्विनी कुमार तिवारी ने जारी किया। डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि यह प्रयास दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शंस को बढ़ावा देने के डिजिटल अभियान के समर्थन में डीएमआरसी की उस प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जो आज के समय में सोशल डिस्टेंसिंग जीवन का एक हिस्सा बन गई है। हमारा विश्वास है कि इस महामारी के समय में मेट्रो यात्रा को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड एक अनिवार्य साधन के रूप में काम करेगा।

वहीं, अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो एसबीआई से मेट्रो के लाखों यात्रियों को दैनिक यात्रा के लिए एक शानदार अवसर मिलेगा साथ ही वे अपनी रोजमर्रा की खरीदारी में रिवार्ड भी पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमने 100 चिह्नित स्टेशनों पर कियोस्क लगाने के लिए डीएमआरसी के साथ समझौता किया है। तिवारी ने कहा कि यात्रीगण मेट्रो स्टेशनों पर ही दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन के साथ-साथ एसबीआई कार्ड पोर्टल के ई-एप्लाई प्लेटफार्म पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।

पिछले कुछ समय में डीएमआरसी ने स्टेशनों पर स्मार्ट कार्डों/टोकनों की बिक्री के लिए लगने वाली लाइनों से बचने तथा समय की बचत के उद्देश्य से कई अन्य उपायों की शुरुआत भी की है। इनमें टीवीएम के माध्यम से स्मार्ट कार्ड का टॉप-अप करने, अन्य बैंकों के साथ मिलकर मेट्रो कॉम्बों कार्डों की शुरुआत, स्टेशनों पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन सुविधा, का उपयोग करके नेट-बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट इत्यादि के विकल्प शामिल हैं।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments