
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स करीब 200 अकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 70 से ज्यादा अंकों की बढ़त है। 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 29.97 अंकों की तेजी के साथ 39,779.82 पर और निफ्टी 7.65 अंकों की बढ़त के साथ 11,678.45 पर खुला था।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.95 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
आज के कारोबार में मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 30 के 18 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इंडसइंड बैंक, NTPC, नेस्ले इंडिया, HCL टेक, TCS और LT आज के टॉप गेनर्स रहे हैं। वहीं, पावरग्रिड, मारुति, भारती एयरटेल, एचयूएल, ICICI बैंक और HDFC आज के टॉप लूजर्स हैं।
निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में सभी 11 इंडेक्स हरे निशान में चले गए हैं। मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 1.5 फीसद की तेजी देखी जा रही है। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स भी हरे निशान में हैं। आईटी और फार्मा इंडेक्स में आधे फीसदी से ज्यादा तेजी है. आटो और एफएमसीजी इंडेक्स भी हरे निशान में हैं।
ग्लोबल संकेतों की बात करें तो गुरूवार को टेक शेयरों में उछाल से यूएस मार्केट में रिकवरी रही। हालांकि आज एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। एसजीएक्स निफ्टी में 0.08 फीसदी और निक्केई 225 में 0.63 फीसदी कमजोरी है।
स्ट्रेट टाइम्स में 0.43 फीसदी और हैंगसेंग में 0.01 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। ताइवान वेटेड में 0.32 फीसदी और कोस्पी में 1.09 फीसदी की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट में 0.03 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।
Leave Comments