• Last Update 03:46 am

मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स अब भी 50,000 के नीचे
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स अब भी 50,000 के नीचे

नई दिल्ली। आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 12 अंक अंक की बढ़त के साथ 49,763 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14,748 के स्तर पर खुला। 

पिछले कारोबार में सेंसेक्स 7.09 अंक की मामूली तेजी के साथ 49751.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 32.10 अंक की तेजी के साथ 14707.80 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 225.67 अंक की बढ़त के साथ 49,969.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 68.30 अंक ऊपर 14,744 के स्तर पर खुला था। 

शुरुआती कारोबार में आज के प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल, श्री सीमेंट और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं मारुति, यूपीएल, इंफोसिस, एचडीएफसी और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले। सेक्टोरियल इंडेक्स में आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

सेंसेक्स के शेयरों में आज BAJFINANCE, AXISBANK, SBIN, M&M, ULTRACEMCO, RELIANCE, TITAN, ONGC, BHARTIARTL, LT, HDFCBANK और BAJAJ-AUTO के शेयर लाभ में रहे।  जबकि TCS, KOTAKBANK, POWERGRID, DRREDDY और HINDUNILVR लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।


 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments