• Last Update 07:32 am

अमरोहा जिले में तेज रफ्तार कंटेनर पलटा, छह लोगों की मौत, 11 घायल
State

अमरोहा जिले में तेज रफ्तार कंटेनर पलटा, छह लोगों की मौत, 11 घायल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर पलट गिया जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी। जबकि 11 लोग घायल हो गए। करीब डेढ़ दर्जन पशु भी कंटेनर के नीचे आने के कारण कुचले गए हैं। 

क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ) धनौरा सतेन्द्र सिंह ने बताया कि अमरोहा में नेशनल हाईवे के मोहम्मदाबाद की पुलिया के पास पशुओं से लदे एक कंटेनर का टायर पंचर होने पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए। इसके अलावा कंटेनर में लदे डेढ़ दर्जन से अधिक पशुओं की भी मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जयपुर से पशु लेकर आ रहा एक कंटेनर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में जा रहा था। उसमें 25 पशु लदे हुए थे और 20 से अधिक लोग सवार थे। यह कंटेनर जैसे ही हाईवे पर बृजघाट चौकी से निकलने के बाद गांव मोहम्दाबाद के पास पहुंचा, अगले टायर में पंचर हो गया। इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। पुलिस को भी हादसे की खबर दी गई। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे घायल और शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments