• Last Update 06:10 am

मुह बांध कर Instagram पर बोली स्मृति ईरानी , हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है...
Politics

मुह बांध कर Instagram पर बोली स्मृति ईरानी , हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है...

सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर जैम कर ट्रोल हुई. 

गुरुवार को स्मृति इरनी ने स्मृति ईरानी ने अपने एक दशक पुराने टीवी सीरियल 'क्योंकि... सास भी कभी बहू थी' से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कि है. इस तस्वीर में स्मृति ईरानी का मुंह बंधा हुआ है. 

उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में इकह है "हम बोलेगा तो बोलेंगे कि बोलता है..." स्मृति ने यह पोस्ट उनके सबरीमाला मंदिर में सेनेटरी नैपकिन के साथ अंदर जाने वाले एक विवादस्पद इंटरव्यू के जवाब में दिया है. 12 हजार से अधिक लोग अब तक इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं. इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स को स्मृति का ये अंदाज़ पसंद आया है.

ज्ञात हो कि, सुप्रीम कोर्ट के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र कि महिलाओं के प्रवेश को लेकर दिए हुए निर्णय के बाद स्मृति ईरानी ने मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "ये तो कॉमन सेंस की बात है. क्या आप पीरियड्स ब्लड से सना हुआ सैनिटरी नैपकिन अपने दोस्त के घर में ले जाएंगे? नहीं ले जाएंगे और क्या आपको लगता है कि ऐसा हमें भगवान के घर यानी मंदिर जाते समय करना चाहिए? यही अंतर है और ये मेरी निजी राय भी है."

इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियां आई थी, जिसके जवाब में स्मृति ने ये पोस्ट डाला है. 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments