• Last Update 05:15 am

राफेल डील में कमीशन नहीं मिलने से नाराज हैं राहुल गांधी!
Politics

राफेल डील में कमीशन नहीं मिलने से नाराज हैं राहुल गांधी!

दिल्ली, न्यूज़ मंच. राफेल डील में संजय भंडारी के जरिए कमीशन न मिलने के दर्द में राहुल गांधी रोजाना झूठी कहानियां गढ़ते हैं। यह आरोप केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर लगाए।

जावड़ेकर के यह आरोप राहुल गांधी के उस आरोप का काउंटर अटैक माने जा रहे हैं, जिनमें राहुल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल डील के घोटाले के खुलासे से बचने के लिए सीबीआई के दो प्रमुख अधिकारीयों को जबरिया छुट्टी पर भेजा है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीआई में सरकार के कथित हस्तक्षेप के आरोपों पर कहा कि अश्विनी कुमार जब कानून मंत्री थे, तब उनके दफ्तर में कोयला घोटाले की रिपोर्ट को कैसे बदला गया ये सबने देखा। जावड़ेकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के काम करने का तरीका यह है कि यूपीए सरकार में तत्कालीन कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने सीबीआई के अधिकारियों को घर पर बुलाया और रिपोर्ट में फेरबदल किया।

जावड़ेकर ने कहा कि जिस कांग्रेस ने सीबीआई को अपने विरोधियों को धमकाने के लिए दुरुपयोग किया है, आज वही उलटा चोर कोतवाल को डांट रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार मोइन कुरैशी का नाम इसलिए आता है क्योंकि वो हर मामले में सीबीआई से मध्यस्थता करते हैं। कार्ति चिदंबरम के नाम से लुक आउट नोटिस निकलता है और उन्हें पहले से पता चल जाता है. जिसके बाद वो कोर्ट से राहत ले लेते है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस मुख्य धारा की राजनीति से बाहर हो चुकी है, खुद को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए राहुल गांधी झूठी कहानियां गढ़ रहे हैं। जावड़ेकर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आरोप रही है कि सीबीआई चीफ को हटा दिया गया, लेकिन हकीकत यह है कि उन्हें हटाया नहीं गया, सिर्फ छुट्टी पर भेजा गया है। राहुल गांधी लगातार झूठ इसलिए बोल रहे हैं,क्योंकि उन्हें राफेल डील में संजय भंडारी के जरिए मिलेने वाला कमीशन नहीं मिल पाने का दर्द है। जावड़ेकर ने राफेल डील पर कांग्रेस के आरोपों से सरकार का बचाव करते हुए कहा कि हमारी डील में कोई कमीशन नहीं है, क्योंकि ये दो देशों की सरकारों के बीच है। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है वो सब समझ रही है.
जावड़ेकर ने कहा कि राफेल डील में रिलायंस को फायदा पहुचाने के आरोपों पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोलते हैं कि रिलायंस को 30 हजार करोड़ रुपये मिले, लेकिन हकीकत में पूरा राफेल से जुड़ा पूरा ऑफसेट करार ही 30 हजार करोड़ का है, जिसमें कई दूसरी कंपनियां भी शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने राफेल डील पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्महत्या से बचना चाहते थे, इसलिए सीबीआई अधिकारियों को जबरिया छुट्टी दी गई...पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

राहुल गाँधी - प्रधान मंत्री ने की सीबीआई कि हत्या!

You can share this post!


Leave Comments