• Last Update 06:08 am

स्नैपडील ने क्यूआर कोड आधारित पेमेंट के लिए एनपीसीएल के साथ साझेदारी की
Business

स्नैपडील ने क्यूआर कोड आधारित पेमेंट के लिए एनपीसीएल के साथ साझेदारी की

नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने गुरुवार को कहा कि उसने खरीदारों को अपने पते पर सामान प्राप्त करते समय क्यूआर आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा खासतौर से नए ग्राहकों के लिए है, जो खरीदारी करते समय सामान के लिए पहले भुगतान करने में सजह नहीं हैं। 

बयान के मुताबिक आपूर्ति की प्रक्रिया के तहत ग्राहकों को अपने पते पर सामान लेते समय क्यूआर कोड से भुगतान का विकल्प दिया जाएगा। यह सुविधा सभी यूपीआई-भुगतान विकल्पों के साथ काम करेगी, जिसमें भीम, गूगल पे, व्हाट्सऐप पे, फोनपे, पेटीएम और यूपीआई ऐप से जुड़े एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के जरिए भी भुगतान किया जा सकेगा।

बयान में कहा गया है, गैर-मेट्रो शहरों में खरीदारों के साथ स्नैपडील के मजबूत जुड़ाव को देखते हुए इस साझेदारी का उद्देश्य छोटे शहरों में यूपीआई-आधारित भुगतानों का उपयोग और ज्यादा बढ़ाना है।

यह विभिन्न तरह के व्यापारियों को परेशानी मुक्त भुगतान की पेशकश करके UPI के उपयोग को बढ़ाने में भी मदद करेगा। स्नैपडील के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश वाही ने कहा कि कंपनी ऑनलाइन अनुभव को ग्राहकों के लिए बेहतर और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अतिरिक्त तरीकों की तलाश में है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी ऑनलाइन खरीदारी शुरू कर रहे हैं।


 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments