
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आने के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि वो अब ठीक हैं और जल्द ही वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, मैं इलाज के लिए डॉक्टरों का धन्यवाद देता हूं। गांगुली को बुधवार को ही अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी लेकिन उन्होंने एक दिन और यहां रहने की इच्छा जताई थी।
वुडलैंड अस्पताल की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ.रूपाली बसु ने बताया था, ‘गांगुली पूरी तरह से ठीक हैं। वह ठीक से सो रहे हैं और खाना खा रहे हैं। वह एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं। इसलिए अब वह कल घर जाएंगे। यह उनका निजी फैसला है।’
वहीं जाने-माने कार्डिय़ोलॉजिस्ट डॉ. देवी शेट्टी ने कहा था, गांगुली का हृदय उसी तरह काम कर रहा है जैसा कि 20 साल की उम्र में करता था। डॉ. शेट्टी ने कहा, यह कोई बड़ा दिल का दौरा नहीं था। इससे उनके हृदय को कोई क्षति नहीं पहुंची है, इसका भविष्य में उनके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह सामान्य जीवन बिता सकते हैं।
बता दें कि गांगुली का कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें शनिवार को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। अब घर पर ही गांगुली के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। सौरव गांगुली की शनिवार को ही एंजियोप्लास्टी की गई थी। अस्पताल के मुताबिक, गांगुली के दिल की न
Leave Comments