
मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दुसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है। गिल को पृथ्वी शॉ की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। हैरान वाली बात ये रही कि केएल राहुल को शानदार फॉर्म में होने के बावजूद मेलबर्न टेस्ट में नहीं चुना गया। इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। दूसरा मुकाबला कल से यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।
प्लेइंग XI
1. अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
2. मयंक अग्रवाल
3. शुभमन गिल (डेब्यू)
4, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान)
5. हनुमा विहारी
6. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
7. रवींद्र जेडजा
8. आर. अश्विन
9. उमेश यादव
10. जसप्रीत बुमराह
11. मो. सिराज (डेब्यू)
ALERT: #TeamIndia for 2nd Test of the Border-Gavaskar Trophy against Australia to be played in MCG from tomorrow announced. #AUSvINDpic.twitter.com/4g1q3DJmm7
— BCCI (@BCCI) December 25, 2020
Leave Comments