
पटना, 2 नवंबर, न्यूज़मंच, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत, पटना के सिविल कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है| इस अर्ज़ी के मुताबिक उन्होंने अपने साथ क्रूरता होने और टॉर्चर होने को तलाक का कारन बताया है|
ज्ञात हो की, ५ महीने पहले, 12 मई 2018 तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती, ऐश्वर्या से हुई थी| पूर्व मंत्री व राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या ने दिल्ली से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। विवाह के बाद, तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर पत्नी ऐश्वर्या के साथ फोटो पोस्ट किया। ये फोटो बहुत वायरल हुआ था|
ऐश्वर्या को राबड़ी देवी ने पसंद किया था और तब लालू प्रसाद चारा घोटाले की वजह से जेल में बंद थे | बेटे की शादी के लिए लालू प्रसाद को पैरोल ही नहीं, उसके साथ जमानत भी मिली थी}| लालू यादव ने जमानत के बाद बहू ऐश्वर्या को अपने के लिए भाग्यशाली माना था.
तेज प्रताप की अर्जी पर 29 नवंबर को सुनवाई होगी।
Leave Comments