
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल आ गए हैं। 8 में से 4 एग्जिट पोल में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं, जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि अंतिम नतीजे 10 नवंबर को मतगणना के बात ही सामने आ पाएंगे। राज्य में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। एग्जिट पोल उन लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित हैं, जिन्होंने अपने मत डाले हैं। ऐसा माना गया है कि मतदाताओं ने अपनी पसंद के बारे में सही-सही जानकारी दी है।
1. रिपब्लिक-जन की बातः NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
2. टुडेज चाणक्यः NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।
3. ETG बिहारः NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।
4. एक्सिस माय इंडिया-आज तकः NDA को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
5. C वोटर-एबीपीः NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।
6. न्यूज X-DV रिसर्चः NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।
7. C वोटर-टाइम्स नाउः NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।
8. टीवी-9 भारतवर्षः NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
Leave Comments