• Last Update 06:14 am

बिहार चुनाव 2020: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनता से अपील- वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं
National

बिहार चुनाव 2020: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनता से अपील- वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज (शनिवार) मतदान किया जा रहा है। 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में 2.35 करोड़ से अधिक मतदाता 1,204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव के अंतिम चरण में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अलावा नीतीश कुमार सरकार के 12 मंत्रियों का सियासी भविष्य भी दांव पर लगा है।

इस चरण के चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) और विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। मतदाता बिहार का कैसा भविष्य तय करते हैं इसका नतीजा 10 नवंबर को आएगा। मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील- वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं 
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।"

विकास और सुशासन के लिए मतदान करें- अमित शाह 
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आप अपने मत अधिकार का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। विशेषकर युवाओं से आवाहन करता हूँ कि बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें"

बिहार की प्रगति के लिए मतदान करें-जेपी नड्डा 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज, बिहार में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूँ कि कोविड की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए बिहार की प्रगति के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें"

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments