
कानपुर। भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन रिसीव करते ही धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने धमकी दी कि तुम्हारे आश्रम को बम से उड़ा दूंगा। सांसद ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की है।
आतंकियों की बौखलाहट का नतीजा है फोन कॉल
साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या आंदोलन एक बार फिर से अपने चरम पर है इसलिए आतंकवादी बौखलाए हुए हैं। उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के मोबाइल पर शनिवार शाम एक कॉल आई। कॉल रिसीव होते ही धमकी देने वाले ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने व उनके आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी दी। यह खबर जिले में आग की तरह फैल गई। अयोध्या कूच से एक दिन पहले मिली इस धमकी के कई मायने निकाले जा रहे हैं। साक्षी महाराज ने इस धमकी भरी कॉल की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि फोनकर्ता का जल्दी ही पता लगा लिया जाए
हाल ही में एक विवादित बयान दिया था
अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज हाल ही में एक विवादित बयान दिया था। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने दिल्ली के जामा मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि, "राजनीति में जब आया, तो पहले मेरा बयान था मथुरा में, अयोध्या मथुरा काशी को छोड़ों दिल्ली की जामा मस्जिद तोड़ो, अगर सीढ़ियों में मूर्तियां नहीं निकले तो मुझे फांसी पे लटका देना।"
Leave Comments