• Last Update 08:23 am

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.39 करोड़ के पार पहुंची, 18.2 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
International

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.39 करोड़ के पार पहुंची, 18.2 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 8.39 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि मौतें 18.2 लाख से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने शनिवार को दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार सुबह अपने नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले 83,957,701 और मृत्यु संख्या 1,827,121 है।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, जहां संक्रमण के कुल मामले 20,128,359 और 347,787 मौतें दर्ज की गई हैं। संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,286,709 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 148,994 है।

सीएसएसई के अनुसार, दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,700,578), रूस (3,153,960), फ्रांस (2,697,014), ब्रिटेन (2,549,689), तुर्की (2,220,855), इटली (2,129,376), स्पेन (1,928,265), जर्मनी (1,762,504), कोलम्बिया (1,654,880), अर्जेंटीना (1,629,594), मेक्सिको (1,437,185), पोलैंड (1,305,774), ईरान (1,231,429), यूक्रेन (1,096,855), दक्षिण अफ्रीका (1,073,887), और पेरू (1,015,137) हैं।

कोविड से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील वर्तमान में 195,411 आंकड़ों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (126,507), इटली (74,621), ब्रिटेन (74,237), फ्रांस (64,892), रूस (56,798), ईरान (55,337), स्पेन (50,837), कोलंबिया (43,495), अर्जेंटीना (43,319), पेरू (37,680), जर्मनी (33,885), पोलैंड (28,956), दक्षिण अफ्रीका (28,887), इंडोनेशिया (22,329) और तुर्की (21,093) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments