• Last Update 06:12 am

फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट में बोले ट्रंप- कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगी कोरोना की वैक्सीन
International

फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट में बोले ट्रंप- कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगी कोरोना की वैक्सीन

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेट राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ अपनी अंतिम बहस में कहा कि कोरोना की वैक्सीन तैयार हो गई है। इसे कुछ हफ्तों में लोगों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे पहले, राष्ट्रपति ने वादा किया था कि अमेरिकियों को 3 नवंबर के चुनाव से पहले टीके उपलब्ध कराए जाएंगे।

ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, ज्यादा से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे कोरोना हुआ था लेकिन अब ठीक हो गया हूं। डॉक्टरों का कहना है कि मैं इम्यून हूं। कोरोना वायरस की वैक्सीन के बारे में बात करते हुए ट्रंप कहते हैं कि अमेरिकी प्रशासन वैक्सीन के लिए तैयार है और उन्होंने रोडमैप को तैयार करने के लिए भी कहा है। ट्रंप ने कहा हम हफ्तों में टीका लगवा देंगे। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments