• Last Update 05:38 am

जिस दिन जो बाइडेन लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ, उसी दिन ट्विटर करेगा प्रेसिडेंशियल अकाउंट्स को ट्रांसफर
International

जिस दिन जो बाइडेन लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ, उसी दिन ट्विटर करेगा प्रेसिडेंशियल अकाउंट्स को ट्रांसफर

वॉशिंगटन। अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद जो बाइडेन 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। इसी दिन ट्विटर उन्हें @POTUS अकाउंट को ट्रांसफर कर देगा। पोलिटिको की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म @whitehouse, @VP, @FLOTUS और अमेरिकी राष्ट्रपति से जुड़े अन्य आधिकारिक अकाउंट्स को लेकर भी यही कदम उठाएगा।

ट्विटर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ट्विटर 20 जनवरी, 2021 को व्हाइट हाउस के ट्विटर अकाउंट्स को ट्रांसफर करने के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रहा है, जैसा हमने 2017 में किया था। यह प्रक्रिया नेशनल अर्काइव्स एंड रिकार्डस एडमिनिस्ट्रेशन के साथ करीबी परामर्श में की जा रही है। उन अकाउंट्स पर सभी मौजूदा ट्वीट्स संग्रहित किए जाएंगे और ट्विटर अकाउंट्स को जीरो पर रीसेट करके जो बाइडेन को ट्रांसफर कर देगा। 

बाइडेन के इन अकाउंट्स पर आने के बाद ट्रंप केवल अपने निजी अकाउंट @ Real Donald Trump को ही इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही अगले साल 20 जनवरी को ट्रंप ट्विटर पर से विशेषाधिकार भी खो देंगे और उनके ट्वीट को किसी अन्य उपयोगकर्ता की तरह माना जाएगा। इसके तहत ट्रंप के खातों पर हिंसा भड़काने और मतदान या कोरोनावायरस महामारी के बारे में गलत जानकारी देने जैसे प्रतिबंध भी लागू होंगे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments