• Last Update 06:09 am

फिलीपींस में आए तूफान गोनी से 16 से ज्यादा लोगों की मौत, 3.9 लाख लोगों को किया गया विस्थापित
International

फिलीपींस में आए तूफान गोनी से 16 से ज्यादा लोगों की मौत, 3.9 लाख लोगों को किया गया विस्थापित

फिलीपींस में आए तूफान गोनी से 16 से ज्यादा लोगों की मौत, 3.9 लाख लोगों को किया गया विस्थापित

फिलीपींस में आए तूफान गोनी से 16 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। वहीं तूफान के कारण 3.9 लाख लोगों को विस्थापित करना पड़ा है। तूफान ने सबसे ज्यादा असर देश के प्रमुख आइसलैंड ल्यूजोन पर डाला है। गोनी तूफान इस साल का सबसे बड़ा तूफान है। इस तूफान की केंद्र के पास रफ्तार 225 किमी प्रति घंटे की थी। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ल्यूजोन में तूफान की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले क्षेत्र बिस्कोल के नागरिक सुरक्षा कार्यालय (ओसीडी) ने कहा कि अल्बे प्रांत में और कैटंडुआनस द्वीप प्रांत में तूफान से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अल्बे प्रांत के गिनोबाटन शहर में 3 लोगों के लापता होने की खबर है। गोनी के कारण 3.9 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित करना पड़ा है। इनमें से 3.45 लाख लोग सरकारी केंद्रों में रह रहे हैं।

बता दें कि फिलीपींस से टकराने वाला यह साल का 18 वां चक्रवात है। पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में स्थित फिलीपींस दुनिया में ऐसा देश है जहां सबसे अधिक आपदाएं आती हैं। इसमें सक्रिय ज्वालामुखी, अक्सर आने वाले भूकंप, औसतन 20 तूफान (जिसके कारण बाढ़ और भूस्खलन होते हैं) शामिल हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments