
नई दिल्ली। कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक बढ़ा दी है। पहले जह 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगाई गई थी, वहीं अब ये रोक बढ़ाकर सात जनवरी तक कर दी गई है। केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने इसकी जानकारी दी।
बता दें कि ब्रिटेन में सामने आया कोरोना का नया स्ट्रेन अब भारत को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। ब्रिटेन से भारत आए 20 लोग अब तक इस स्ट्रेन से पॉजिटिव पाए गए है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इसमें दिल्ली के एनसीडीसी लैब में 8, nimhans में 7, सीसीएमबी हैदराबाद लैब में 2 सैंपल के यूके के नए स्ट्रेन होने का पता चला है. वहीं NIBG कल्याणी - कोलकात्ता, NIV पुणे, IGIB दिल्ली में एक- एक सैंपल के यूके के नए स्ट्रेन होने की पुष्टि हुई है।
कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित सभी व्यक्तियों को संबंधित राज्य सरकारों के हैल्थ केयर में आइसोलेशन में अलग रखा गया है। उनके सम्पर्क में आने वालों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। को-पैसेंजर, पारिवारिक संपर्कों और दूसरे लोगों के लिए बड़े स्तर पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू की गई है। केंद्र सरकार ने 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से भारत आए लोगों के आरटी पीसीआर टेस्ट करने का फैसला किया था। पॉजिटिव आने पर सैंपल को लैब में जीनोम सिक्वेंसिग के लिए भेजा जा रहा था जिसे पता चले की आखिर किस वायरस के स्ट्रेन से पॉजिटिव है।
Leave Comments