• Last Update 06:13 am

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना वायरस से संक्रमित
National

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना वायरस से संक्रमित

नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को घर में पृथक कर लिया है। चौबे ने सोमवार को ट्वीट किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने बाद उन्होंने जांच कराई थी। उन्होंने हाल ही में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है। 

केन्द्रीय मंत्री कहा, ''कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद मैंने जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट में में मेरे संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मेरी तबीयत ठीक है और मैं डॉक्टरों की सलाह पर पृथकवास में रहने के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं बीते कुछ दिन में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से खुद को पृथक करने और जांच कराने का अनुरोध करता हूं।''

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments