
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा के उमराबाद में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को एनकाउंटर में मार गिराया। कश्मीर जोन पुलिस ने इसकी जानकारी दी। आतंकियों और सुक्षाबलों के बीच मंगलवार शाम को ये मुठभेड़ शुरू हुई थी। जानकारी के मुताबिक एक और आतंकी अब भी इमारत में छुपा है। यह आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों लश्कर से जुड़े आतंकी हैं। एकाउंटर हाइवे के पास है, इस वजह से वहां कल शाम से ही आवाजाही बंद है।
#SrinagarEncounterUpdate: 01 unidentified #terrorist killed. #Operation going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolicehttps://t.co/IJDhctEFOu
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 30, 2020
इससे पहले रविवार को पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को पकड़ा था। आतंकियों के पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। पकड़े गए आतंकियों के 'जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स' से जुड़े होने की आशंका है। इन आतंकवादियों की गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा बलों ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो युद्ध जैसे सामानों की दुकानों और नशीले पदार्थों के काम में शामिल हैं। हथियार और विस्फोटक सामग्री की तलाश के लिए अभी भी अभियान जारी है। ये आतंकवादी राजौरी जिले में विस्फोट करने की फिराक में थे, ताकि इस क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा जा सके।
Leave Comments