
अहमदनगर, 7 दिसंबर, न्यूज़ मंच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी को शुक्रवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंच पर चक्कर आ गए और वे बेहोश होकर गिर गए।
वह राहुरी कृषि विद्यापीठ (अहमदनगर में राहुरी में कृषि कॉलेज) के दीक्षांत समारोह के लिए अहमदनगर में उपस्थित थे। शुक्रवार को गडकरी हेलीकॉप्टर से शिरडी पहुंचे। वहां से, वे समारोह के लिए राहुरी कृषि विद्यापीठ गए। समारोह में भाग लेने के दौरान, नितिन गडकरी ने छात्रों और दर्शकों को लगभग आधा घंटे संबोधित किया।
भाषण खत्म होने के बाद राष्ट्रीय गान शुरू हुआ। ठीक इसी समय गडकरी को चक्कर आ गया और वह गिर गए। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव भी स्टेज पर मौजूद थे। उन्होंने गडकरी को सहारा दिया ।
गडकरी को तुरंत निकटतम अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बाद में, गडकरी ने ट्वीट किया कि लो शुगर की वजह से उन्हें चक्कर आये और अब वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं।
Had slight medical condition due to low sugar. I have been attended by doctors and i am doing well now. I thank all of you for all the well wishes.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 7, 2018
केंद्रीय मंत्री श्री नितीन गडकरी जी का स्वास्थ को लेकर टीवी मीडिया को दिया वक्तव्य। pic.twitter.com/R2FCDC80rm
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) December 7, 2018
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र राज्यपाल सी विद्यासागर राव और अन्य अतिथि शुक्रवार को समारोह के लिए मंच पर उपस्थित थे।
Leave Comments