• Last Update 05:38 am

उत्तर प्रदेश : मृत किसान के परिवार वालों से मिली प्रियंका गांधी
National

उत्तर प्रदेश : मृत किसान के परिवार वालों से मिली प्रियंका गांधी

रामपुर। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मारे गए नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रामपुर पहुंची। प्रियंका गांधी गुरुवार को विलासपुर तहसील के डिबडिबा गांव पहुंची और अंतिम अरदास में शामिल हुई। उन्होंने नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों का हालचाल जाना।

बाद में, लोगों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नवरीत की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, पूरा देश आपके साथ है। सब जानते हैं कि किसानों के साथ गलत हुआ है। किसानों को आतंकवादी कहना स्वीकार नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी और राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी भी पहले यहां नवरीत चौधरी के घर आ चुके हैं। परिवार वालों ने बार बार कहा कि यह कोई राजनितिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह प्रार्थना सभा है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments