
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों को कोहरे ने ढंक लिया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन गुजरने के साथ आसमान साफ होता जाएगा। अगले 10 दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। बता दें कि 40 दिनों की भीषण ठंड वाली अवधि चिल्लई कलां 31 जनवरी को खत्म होने वाली है।
वहीं तापमान की बात करें तो श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, पहलगाम में माइनस 4.6 और गुलमर्ग में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में माइनस 16.2, कारगिल में माइनस 18.4 और द्रास में माइनस 27.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.1, कटरा में 6.4, बटोटे में 1.6, बेनिहाल में माइनस 0.2 और भद्रवाह में माइनस 0.4 डिग्री रहा।
Leave Comments