
मथुरा। उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में शनिवार तड़के एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया। घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तड़के 3.22 बजे पुलिस स्टेशन एनएफसी में सुखदेव विहार के पास दुर्घटना को लेकर फोन आया, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आर.पी. मीणा ने कहा, उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस संख्या UP 85 AF 9583 मथुरा रोड पर सीआरआरआई ऑफिस के सामने पास सीएनजी पंप के पास एक पेड़ से टकरा गई। यह बस आगरा के बाहा इलाके से आ रही थी और इस सराल काले खां बस अड्डे जाना था।
र्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आगरा डिपो के अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
Leave Comments