• Last Update 08:27 am

बेंगलुरु में 7.8 लाख नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार
National

बेंगलुरु में 7.8 लाख नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार

बेंगलुरु। इस टेक सिटी में नकली नोट चलाने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7.8 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। दक्षिणी बेंगलुरु के सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हेगड़े ने बताया कि 2000 रुपये के 389 नकली नोट बरामद किए गए, जो 7,78,000 रुपये के बराबर हैं। इस सिलसिले में तीन लोगों- सुमन, देवराज और मुनिकृष्णन को गिरफ्तार किया गया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments