• Last Update 06:53 am

पाकिस्तान: पेशावर शहर के मदरसे में ब्लास्ट से 7 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल
International

पाकिस्तान: पेशावर शहर के मदरसे में ब्लास्ट से 7 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर मंगलवार सुबह हुए बम धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें 19 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा पेशावर की डार कॉलोनी में स्थित के मदरसे में हुआ है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायलों का इलाज शहर के लेडी रीडिंग अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अब तक धमाके की वजह पता नहीं चल सकी है। 

पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया जियो न्यूज ने बचाव कार्य में लगे सूत्रों के हवाले से बताया है कि धमाका डीर कॉलोनी में हुआ। शुरुआती जांच में एक बैग में टाइम बम लगाकर इस साजिश को अंजाम देने की बात सामने आई है। धमाके के वक्त करीब 70 से ज्यादा लोग मदरसे के आस-पास मौजूद थे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसर हादसे की छानबीन करने में लगे हुए हैं। बता दें कि जब बम धमाका हुआ, उस समय में मदरसे में इस्लामिक कक्षाएं चल रही थीं। इस हादसे में मरने वालों में बच्चे और मदरसे की शिक्षक शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे हादसे को लेकर किसी तरह का अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments