• Last Update 06:08 am

फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बाद आतंकी ब्रिटेन को बना सकते हैं निशाना, बढ़ाई गई सतर्कता, खतरे को ‘पर्याप्त’ से बढ़ाकर ‘गंभीर’ श्रेणी में किया
International

फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बाद आतंकी ब्रिटेन को बना सकते हैं निशाना, बढ़ाई गई सतर्कता, खतरे को ‘पर्याप्त’ से बढ़ाकर ‘गंभीर’ श्रेणी में किया

लंदन। फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून से भड़की आग ने यूरोपीय देशों में आतंकी हमलों की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। इन हमलों में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। बीते दिन आतंकियों ने ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना को अपना निशाना बनाया था।  इसी को देखते हुए अब ब्रिटेन में आतंकवादी हमले के खतरे को ‘पर्याप्त’ से बढ़ाकर ‘गंभीर’ श्रेणी में कर दिया गया है।  ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा, ‘खतरे के मद्देनजर यह सही है…लोगों को चिंतित नहीं होना चाहिए। यह एहतियाती कदम है।’ पटेल ने कहा, ‘जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं कि हम ब्रिटेन में एक वास्तविक और गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं। मैं लोगों से कहना चाहूंगी कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतविधि की जानकारी पुलिस को दें।’

बता दें कि यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में छह अलग-अलग स्थानों पर आतंकियों ने मंगलवार सुबह गोलीबारी की थी। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। एक हमलावार भी मारा गया। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित करीब 15 लोग घायल भी हुए थे। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया गया था। ऑस्ट्रिया के होम मिनिस्टर कार्ल नेहमार ने कहा था, घटना को आतंकी हमले के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता। गोलीबारी की घटना की ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने भी निंदा की थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया था, स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे के बाद छह अलग-अलग स्थानों पर कई शॉट दागे गए। वहीं विएना में यहूदी समुदाय के नेता ओस्कर ड्यूटेक ने कहा था- हम यह नहीं कह सकते कि हमला किसने किया और क्या हमारा धर्मस्थल ही निशाने पर था। एक निजी ब्रॉडकास्टर ओई 24 के प्रसारित वीडियो में एक नकाबपोश हमलावर को दिखाया गया जिसने कम से कम दो शॉट फायर किए। एक अन्य वीडियो में एक रेस्तरां के बाहर खूनी मंजर दिखाई दिया।

आतंकियों का इस हमले के पीछे क्या मकसद था इसकी जांच चल रही है। लेकिन ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ आशंका जताई कि यह एक यहूदी-विरोधी हमला था। उनहोंने कहा कि इस हमले का यहूदी-विरोधी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि शूटिंग वियना के मुख्य सभास्थल के बाहर शुरू हुई। हालांकि उस समय यह बंद था। गृह मंत्री कार्ल नेहमार ने कहा कि सेना को शहर में प्रमुख स्थानों पर पहरा देने के लिए कहा गया है क्योंकि भारी संख्या में हथियारबंद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। उन्होंने वियना में लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया और माता-पिता को मंगलवार को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments