• Last Update 06:52 am

पंपोर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने अचानक किया हमला, दो जवान शहीद, पांच घायल
National
State

पंपोर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने अचानक किया हमला, दो जवान शहीद, पांच घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया है।अचानक किए गए हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को पूरी तरह से घेर लिया है और बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरु किया गया है।
बताया जाता है कि पुलवामा में पंपोर के कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (आरओपी) पर तैनात थे। इसी बीच अचानक अज्ञात आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक किए गए इस आतंकी हमले में दो जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य घायल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरु किया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments