
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक शीलभद्र दत्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शीलभद्र दत्ता 24 परगना जिले के बैरकपुर से विधायक हैं। शीलभद्र दत्ता ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेजा। इससे पहले राज्य सरकार में पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी छोड़ दी थी। शीलभद्र दत्ता बीते दिनों से ही पार्टी से नराज चल रहे थे। प्रशांत किशोर के काम करने के तरीके को उन्होंने मार्केटिंग कंपनी जैसा बताया था और कहा था कि ऐसे माहौल में काम नहीं हो सकता है।

Leave Comments