• Last Update 06:12 am

Airlines: अब इंदौर से कोलकाता, जयपुर और नागपुर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, आज से शुरू
Business

Airlines: अब इंदौर से कोलकाता, जयपुर और नागपुर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, आज से शुरू

इंदौर। प्राइवेट एयर लाइंस गो एयर ने आज से अपनी कोलकाता की उड़ान शुरू करने जा रही है। मुंबई से इंदौर आकर कोलकाता जाने वाली इस फ्लाइट की शुरुआत मंगलवार से होनी थी। तय शेड्यूल के मुताबिक इस फ्लाइट को मुंबई से 8.25 बजे इंदौर आकर रात नौ बजे कोलकाता जाना था। लेकिन फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई। अब कंपनी इसे बुधवार से शुरू करेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, गो एयर ने कुछ दिन पहले नई उड़ान शुरू करने की अनुमति मांगी थी। वहीं इंडिगो ने अपनी जयपुर और नागपुर की उड़ानें शुरू कर दी है।

एयरपोर्ट निदेशक अरिमा सान्याल ने बताया, 'इंदौर से जयपुर और नागपुर के लिए सीधी उड़ानें बुधवार से शुरू हो गई हैं, जो दैनिक रूप से संचालित की जाएंगी। जयपुर फ्लाइट सुबह 10:50 बजे रवाना हुई। इसका 12:40 बजे जयपुर पहुंचने का टाइम है। इस फ्लाइट का दोपहर 1:05 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2:40 बजे इंदौर आने का टाइम है। दूसरी फ्लाइट का शेड्यूल सुबह 9 बजे नागपुर से रवाना होने का है और सुबह 10:20 बजे इंदौर पहुंचेने का।  यहां से दोपहर 3 बजे फ्लाइट रवाना होकर 4:20 बजे नागपुर पहुंचेगी। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments