• Last Update 07:37 am

इंडिगो ने 650 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें बहाल की, उत्तर प्रदेश के इन चार शहरों से परिचालन शुरू
Business

इंडिगो ने 650 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें बहाल की, उत्तर प्रदेश के इन चार शहरों से परिचालन शुरू

नई दिल्ली। निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के शहरों के लिए वहां से हफ्ते में 650 से अधिक उड़ानें बहाल कर दी हैं। कंपनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चार शहरों- लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर- से उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। इंडिगो ने कहा, एयरलाइन कंपनी ने लखनऊ से हवाई यात्रा की भारी मांग देखी जो देश के 13 स्थलों से सीधे जुड़ा हुआ है। इसमें इंदौर और रायपुर शामिल हैं जहां के लिए हाल में सीधी उड़ानें शुरू हुई हैं।'

उधर, घरेलू विमान यात्रियों की संख्या अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में 57.21 प्रतिशत घटकर 52.71 लाख रह गई है। कोरोना वायरस महामारी के बीच एयरलाइंस अपनी क्षमता से काफी कम पर परिचालन कर रही हैं, जिससे विमान यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। अक्टूबर, 2019 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 1.23 करोड़ रही थी। हालांकि, पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) यानी कुल क्षमता पर बुकिंग में लॉकडाउन हटने के बाद मांग बढ़ने से अक्टूबर में कुछ सुधार हुआ है। डीजीसीए ने कहा है कि त्योहारी सीजन की वजह से भी पीएलएफ में सुधार आया है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments