
7 दिसंबर, न्यूज़ मंच, एडिलेड टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 235 के स्कोर पर रोक दिया. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मिचेल स्टार्क 8(17) और ट्राविस हेड 61(149) क्रीज़ पर बने हुए थे. दुसरे दिन का खेल काफी रोचक और उतर चढ़ाव से भरा हुआ रहा. ऑस्ट्रेलिया को अपनी पारी के पहले ही ओवर में आरोन फिंच 0(3) के रूप में पहला झटका लगा. उन्हें इशांत शर्मा ने क्लीन बोल्ड किया. लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये उस्मान ख्वाजा 28(125) ने एम.एस. हेर्रिस 26(57) के साथ मिलकर धीमी लेकिन सधी हुई बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला और 45 रन की महत्त्वपूर्ण साझेदारी की. इस साझेदारी की वजह से जब ऑस्ट्रेलिया एक मज़बूत बढ़त की तरफ बढ़ ही रहा था तभी लंच से ठीक पहले आर. आश्विन ने हेर्रिस को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
हेर्रिस के आउट होने के बाद मैदान में आये शॉन मार्श 2(19)भी ज़्यादा देर तक क्रीज़ पर टिक नहीं सके और उन्हें आश्विन ने लंच के बाद अपना दूसरा शिकार बनाया. दो विकेट जल्दी गँवाने के बाद जब ऐसा लगा की ऑस्ट्रेलिया अब अश्विन के स्पिन के जाल में फँस जाएगा, तभी पीटर हैंड्सकॉम्ब 34(93) ने पहले उस्मान ख्वाजा और फिर ट्राविस हेड के साथ मिलकर एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक बड़े स्कोर की उम्मीद जगाई. हैंड्सकॉम्ब को बुमराह ने अपना पहला शिकार बनाया.
खेल की समाप्ति से कुछ समय पहले इशांत शर्मा और फिर जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को टिम पेन 5(20) और कम्मिंस 10(47) के रूप में दो झटके देकर वापस बैकफुट पे धकेल दिया.
कल का खेल रहेगा काफी महत्वपूर्ण
दुसरे दिन जिस तरह दोनों ही टीमों ने जुझारू प्रदर्शन किया उसको देखकर तीसरे दिन के खेल से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गयी हैं. कल जहाँ एक ओर भारत ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द आल आउट करने का प्रयास करेगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया भारत के ऊपर ज़्यादा से ज़्यादा बढ़त बनाने की कोशिश करेगा। अभी की स्थिति देखते हुए तो यह लग रहा है कि, कल का खेल ही इस टेस्ट मैच की दशा और दिशा को तय करेगा.
Leave Comments